
ईसा लड़के म सेबदह नकालता है
जब वह नीचे हुजूम के पास पहुँचे तो एक आदमी ने ईसा के सामने आ कर घुटने टेके और कहा, “ख़ुदावन्द, मेरे बेटे पर रहम करें, उसे मिर्गी के दौरे पड़ते हैं और उसे शदीद तक्लीफ़ उठानी पड़ती है। कई बार वह आग या पानी में गिर जाता है। मैं उसे आप के शागिर्दों के पास लाया था, लेकिन वह उसे शिफ़ा न दे सके।”
ईसा ने जवाब दिया, “ईमान से ख़ाली और टेढ़ी नस्ल! मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँ, कब तक तुम्हें बर्दाश्त करूँ? लड़के को मेरे पास ले आओ।” ईसा ने बदरूह को डाँटा, तो वह लड़के में से निकल गई। उसी लम्हे उसे शिफ़ा मिल गई।
बाद में शागिर्दों ने अलाहिदगी में ईसा के पास आ कर पूछा, “हम बदरूह को क्यूँ न निकाल सके?”
उस ने जवाब दिया, “अपने ईमान की कमी के सबब से। मैं तुम्हें सच बताता हूँ, अगर तुम्हारा ईमान राई के दाने के बराबर भी हो तो फिर तुम इस पहाड़ को कह सकोगे, ‘इधर से उधर खिसक जा,’ तो वह खिसक जाएगा। और तुम्हारे लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं होगा।
Get Discovery Bible Studies on your phone
Discover copyright ©2015-2026 discoverapp.org
Urdu verses taken from the Urdu Geo Version (UGV) ©2010 Geolink Resource Consultants, LLC 10307 W. Broadstreet, #169, Glen Allen, Virginia 23060, USA. Used with permission. All rights reserved.