
ईसा मसीह क पैदाइश
ईसा मसीह की पैदाइश यूँ हुई : उस वक़्त उस की माँ मरियम की मंगनी यूसुफ़ के साथ हो चुकी थी कि वह रूह-उल-क़ुद्स से हामिला पाई गई। अभी उन की शादी नहीं हुई थी। उस का मंगेतर यूसुफ़ रास्तबाज़ था, वह अलानिया मरियम को बदनाम नहीं करना चाहता था। इस लिए उस ने ख़ामोशी से यह रिश्ता तोड़ने का इरादा कर लिया। वह इस बात पर अभी ग़ौर-ओ-फ़िक्र कर ही रहा था कि रब का फ़रिश्ता ख़्वाब में उस पर ज़ाहिर हुआ और फ़रमाया, “यूसुफ़ बिन दाऊद, मरियम से शादी करके उसे अपने घर ले आने से मत डर, क्यूँकि पैदा होने वाला बच्चा रूह-उल-क़ुद्स से है। उस के बेटा होगा और उस का नाम ईसा रखना, क्यूँकि वह अपनी क़ौम को उस के गुनाहों से रिहाई देगा।”
यह सब कुछ इस लिए हुआ ताकि रब की वह बात पूरी हो जाए जो उस ने अपने नबी की मारिफ़त फ़रमाई थी, “देखो एक कुंवारी हामिला होगी। उस से बेटा पैदा होगा और वह उस का नाम इम्मानूएल रखेंगे।” (इम्मानूएल का मतलब ‘ख़ुदा हमारे साथ’ है।)
जब यूसुफ़ जाग उठा तो उस ने रब के फ़रिश्ते के फ़रमान के मुताबिक़ मरियम से शादी कर ली और उसे अपने घर ले गया। लेकिन जब तक उस के बेटा पैदा न हुआ वह मरियम से हमबिसतर न हुआ। और यूसुफ़ ने बच्चे का नाम ईसा रखा।
Get Discovery Bible Studies on your phone
Discover copyright ©2015-2026 discoverapp.org
Urdu verses taken from the Urdu Geo Version (UGV) ©2010 Geolink Resource Consultants, LLC 10307 W. Broadstreet, #169, Glen Allen, Virginia 23060, USA. Used with permission. All rights reserved.